फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against 38 including Congress District President

Ghaziabad News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 38 पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 38 including Congress District President
गाजियाबाद। भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के उल्लंघन के मामले जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी समेत 38 कांग्रेसियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने इसे मनमानी बताया है। सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार दोपहर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाने लगे। मामले में पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन

मामले में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने सिहानी गेट थाने में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष शादाब अब्बासी समेत 38 कांग्रेसियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 163 का उल्लंघन करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में उपनिरीक्षक ने बताया कि बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता एकत्र होकर पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी करने लगे और ज्ञापन के लिए कलक्ट्रेट की ओर जाने लगे। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को समझाया गया लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed