फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against 19 in illegal mining case

Ghaziabad News: अवैध खनन के मामले में 19 पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 19 in illegal mining case
मोदीनगर। भोजपुर के गांव तलहैटा में सरकारी भूमि से अवैध खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने हल्का लेखपाल की तहरीर पर 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि भोजपुर क्षेत्र मिट्टी अवैध खनन लगातार सुर्खियों में बना रहता है। पुलिस ने हाल ही में अवैध खनन के लिए जा रहे ग्राम प्रधान का डंपर और जेसीबी मशीन जब्त की थी।
विज्ञापन

गांव तलहैटा में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले की जांच लेखपाल अजीत चौधरी को दी। जांच के दौरान दो अलग-अगल खसरों में बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन की पुष्टि हो गई। मिट्टी खनन के आरोपी अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। छानबीन में एक खसरा सरकारी भूमि का निकला। सरकारी भूमि से मिट्टी का अवैध खनन कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई गई । हल्का लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी। एसीपी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर शिवराज, रमेशचंद, अमन प्रकाश, सुभाषचंद, विकास, सुनील कुमार, संजीव कुमार, महेंद्र, राधेश्याम, राजेन्द्र त्यागी, रेनू, रेखा, ममता और संध्या सहित कुल 19 के खिलाफ अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed