फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against 17 people for allegedly barging into a house and attacking the occupants after being stopped from driving a car at high speed.

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार चलाने से रोकने पर घर में घुसकर हमले का आरोप, 17 पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 17 people for allegedly barging into a house and attacking the occupants after being stopped from driving a car at high speed.
मुरादनगर। रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार से कार चलाने का विरोध एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गोपालपुरम कॉलोनी में कार चालक को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह देने पर आरोपियों ने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने नामजद और अज्ञात समेत 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपालपुरम कॉलोनी निवासी श्वेता पत्नी शुभम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनके घर पर कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कार तेज गति से गली में पहुंची। आरोप है कि श्वेता के ससुर मुकेश धीमान ने चालक को रिहायशी क्षेत्र होने के कारण वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद कार सवार अपने साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। एसीपी ने बताया कि श्वेता श्रीवास्तव की तहरीर पर सुमित, मोनू और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed