फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered after three days of death of five people due to current negligence of accused took life

गाजियाबाद: करंट से पांच लोगों की मौत के मामले में तीन दिन बाद केस दर्ज, आरोपी की लापरवाही ने ली सभी की जान

Sat, 04 Sep 2021 11:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

मृतक के पिता का कहना है कि जानकारी होने के बावजूद दुकानदार ने न तो कोई बचाव किया और न ही बिजली निगम को कोई सूचना दी। 

विज्ञापन
Case registered after three days of death of five people due to current negligence of accused took life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद में करंट से मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत के मामले में मृतक लक्ष्मी नारायण के पिता बद्रीनारायण ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। दादरी निवासी दुकानदार सुशील कुमार के खिलाफ तीन दिन बाद लापरवाही का केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता का कहना है कि जानकारी होने के बावजूद दुकानदार ने न तो कोई बचाव किया और न ही बिजली निगम को कोई सूचना दी। उसी की लापरवाही से पांच लोग मौत की नींद सो गए।
विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद में परचून की दुकान के टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे सिहानी गेट के राकेश मार्ग पर हुआ था। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। हादसे के बाद दुकानदार दुकान बंद कर वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजे व बच्चों का पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर लोग सड़क से हटे।  

गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी सुशील कुमार राकेश मार्ग पर गली नंबर तीन के सामने परचून की दुकान चलाता है। सुबह साढ़े 9 बजे पास में ही रहने वाले रायबरेली निवासी विनोद की 11 वर्षीय बेटी सिमरन पड़ोसी राजकुमार की 4 वर्षीय बेटी सुरभि को गोद में लेकर दुकान से सामान खरीदने पहुंची। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। 

दुकान के बाहर टिन शेड का पाइप पकड़ते ही सिमरन व सुरभि करंट की चपेट में आ गईं। पास में ही घर के बाहर खड़ा बिहार निवासी लक्ष्मी नारायण (24) दोनों बच्चियों को बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी हादसे का शिकार हो गया। 


चीख-पुकार सुनकर सुरभि की मां जानकी उर्फ सीता (35) मदद के लिए दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गईं। पड़ोस में ही रहने वाले बिहार निवासी सब्जी विक्रेता अखिलेश प्रसाद की 10 वर्षीय बेटी खुशी भी घटनास्थल के पास ही मौजूद थी। जलभराव में उतरे करंट ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed