{"_id":"6a318a2ebddddc7af2078d73","slug":"case-of-poliovirus-detection-survey-of-30885-households-completed-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो वायरस मिलने का मामला: 30,885 घरों का सर्वे पूरा, घूकना-कैला भट्ठा में कल अंतिम चरण, फिर टीकाकरण पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो वायरस मिलने का मामला: 30,885 घरों का सर्वे पूरा, घूकना-कैला भट्ठा में कल अंतिम चरण, फिर टीकाकरण पर फोकस
Tue, 16 Jun 2026 11:09 PM IST
Akash Dubey
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:09 PM IST
सार
वीडीपीवी सर्वे में मंगलवार (16 जून) को कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं मिला। नौ जून से जारी यह अभियान बुधवार (17 जून) को पूरा होगा।
विज्ञापन
पोलियो वायरस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वैक्सीन डिराइव्ड पोलियो वायरस (वीडीपीवी) मिलने के बाद चल रहे विशेष सर्वे अभियान में मंगलवार को एक भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित नहीं मिला। न ही ऐसा कोई बच्चा पाया गया, जिसने पिछले दो पोलियो राउंड में केवल एक ही डोज ली हो। मंगलवार को टीमों ने 1,033 घरों का सर्वे किया, जिसमें पांच वर्ष आयु वर्ग तक के 407 बच्चे मिले। बुधवार को घूकना और कैला भट्ठा में सर्वे के साथ अभियान पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नौ जून से चल रहे इस अभियान में अब तक 30,885 घरों का सर्वे किया जा चुका है। कुल 13,830 शून्य से पांच वर्ष के बच्चे चिह्नित किए गए हैं। 107 टीमें इस अभियान में लगी हैं, जो निर्धारित लक्ष्य 30,384 घरों से अधिक का सर्वे कर चुकी हैं। अब तक 289 बच्चे पोलियो ड्रॉप से वंचित पाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सचिन चंद वैश्य ने बताया कि 16 जून के सर्वे में भी कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बुधवार को घूकना और कैला भट्ठा में अंतिम सर्वे पूरा होते ही अभियान समाप्त हो जाएगा और इसके बाद सभी टीमें माइक्रो प्लान के तहत टीकाकरण कार्य पर फोकस करेंगी।
विज्ञापन