{"_id":"6a442890846f22a7aa07920c","slug":"case-of-petrol-pump-employee-being-beaten-and-threatened-with-a-pistol-registered-after-a-month-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20725-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक माह बाद दर्ज हुआ पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई व पिस्टल दिखाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक माह बाद दर्ज हुआ पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई व पिस्टल दिखाने का मामला
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित मोहन नगर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पीटने और उसके बाद पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने एक माह बाद दर्ज किया है। विवाद 24 मई की रात हुआ था जब पंप कर्मचारी मोहम्मद एहसान ने कार सवार युवकों से डीजल भरवाने के रुपये मांगे थे। पुलिस ने 30 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिहार स्थित गांव पढ़ेरा जयराम के मूल निवासी मोहम्मद एहसान मोहन नगर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। दर्ज मामले में उन्होंने बताया कि 24 मई की रात एक कार से कुछ युवक पंप पर डीजल भरवाने पहुंचे। उनके कहने पर 500 रुपये का डीजल गाड़ी में भर दिया। इसके बाद उन्होंने युवकों से भुगतान ऑनलाइन या नकद करने के बारे में पूछा। आरोप है कि इस बात पर कार सवार आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए उनकी बुरी तरह पिटाई करने लगे। इसके बाद गाड़ी में बैठे एक युवक ने पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली और भाग गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।