फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case of extortion filed against 12 people including councilor in case of assault on businessman

Ghaziabad News: कारोबारी से मारपीट मामले में पार्षद समेत 12 लोगों पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion filed against 12 people including councilor in case of assault on businessman
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के मुख्य बाजार स्थित बी-15 निवासी सरिया-सीमेंट कारोबारी महबूब मलिक से बृहस्पतिवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने इलाके के पार्षद समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित कारोबारी ने डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार समेत मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।बृहस्पतिवार को महबूब मलिक के घर में घुसकर करीब दर्जन भर लोगों ने उनसे मारपीट की थी। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामला रुपयों के लेनदेन का सामने आया। देर रात अस्पताल में भर्ती महबूब मलिक की ओर से तहरीर सौंपी गई। महबूब मलिक ने बताया कि पार्षद आदिल मलिक ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही मारने की धमकी भी दी थी। बताया कि डर के चलते उन्होंने 14 नवंबर को पार्षद के गुर्गे नजमुद्दीन उर्फ नजमू के खाते में डाले थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी आदिल ने दोबारा डेढ़ लाख की मांग रख दी।
विज्ञापन

जब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचकर बुरी तरह मारपीट कर लाठी-डंडे और सब्बल तक से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आदिल मलिक, जमीरू मलिक, आसिफ, मईनुद्दीन, सगीर मलिक, शाहरुख और शावेज नाम के व्यक्तियों के खिलाफ नामजद और करीब पांच अज्ञात लोगों पर रंगदारी, धमकाने, जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है। वहीं स्थानीय पार्षद आदिल मलिक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता उनसे पुरानी रंजिश रखता है इसलिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed