Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against two for conducting recce of Congress leader and planning his murder

Ghaziabad News: कांग्रेस नेता का रेकी कराने व हत्या की योजना बनाने के आरोप में दो पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two for conducting recce of Congress leader and planning his murder
साहिबाबाद। अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पसोंडा निवासी अकबर चौधरी ने गरिमा गार्डन के अशोक वाटिका निवासी अन्नू चौधरी उर्फ इशु चौधरी, सत्य राजपूत और इकबाल कॉलोनी निवासी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अन्नू चौधरी व सत्य राजपूत पर हत्या के इरादे से उनकी रेकी कराने का आरोप लगाया है। साथ ही मनीष को उन्होंने अपना पीछा करते हुए पकड़ा। मुकदमे में कांग्रेस नेता ने तीनों आरोपियों को हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताते हुए राजनैतिक रंजिश होने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में कांग्रेस नेता अकबर चौधरी ने बताया कि 31 मई की रात करीब 9ः30 बजे वह गरिमा गार्डन के मास्टर कॉलोनी निवासी तनसिर चौधरी के घर किसी काम से गए थे। तभी शक होने पर उन्होंने अपना पीछा कर रहे मनीष को दबोच लिया। उससे पूछताछ की तब पता चला कि आरोपी अन्नू चौधरी और सत्य राजपूत ने उसे 2000 रुपये देकर रेकी करने को कहा था। साथ ही आरोपियों के पास पहुंचने पर कांग्रेस नेता की हत्या करने की योजना बनाने की बात बताई।
विज्ञापन

उन्होंने जान का खतरा जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। कांग्रेस नेता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह पूर्व में वार्ड 64 के पार्षद भी रह चुके हैं। आरोपी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हैं, इसलिए पूर्व से ही राजनैतिक रंजिश मानते हैं। बताया कि उन्हें आरोपियों ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में 17 फरवरी 2025 को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष और अन्नू की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी हैं, जिन्हें साक्ष्य संकलन में रखकर जांच की जा रही है। अन्नू चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई पहले की जा चुकी थी, जिसके बाद वह जिलाबदर भी हुआ था। जनवरी 2025 में ही जिला बदर का समय पूरा होने के बाद वह वापस क्षेत्र में लौटा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया कुमार से मारपीट के मामले में भी सामने आया था नाम
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अन्नू चौधरी का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। वर्ष 2024 में अन्नू चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान थप्पड़ मारने की वजह से चर्चा में आया था। उसके खिलाफ टीलामोड़ थाने में पहले भी मारपीट समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed