{"_id":"68b746973c23fabd5d081f3e","slug":"case-filed-against-history-sheeter-for-demanding-extortion-money-from-rld-leader-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107078-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रालोद नेता से रंगदारी मांगने के मामले में हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रालोद नेता से रंगदारी मांगने के मामले में हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के बेगमाबाद निवासी जिला पंचायत सदस्य पुत्र व रालोद जिला उपाध्यक्ष रवि वाल्मीकि से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रवि वाल्मीकि के किसी युवती के साथ फोटो एडिट कर पोस्टर छपवाकर बीती 14 अगस्त को गांव में बांटे थे। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उनसे रंगदारी मांगी थी।
रवि वाल्मीकि की मां दयावती वार्ड 4 से जिला पंचायत सदस्य है। रवि वाल्मीकि ने मोदीनगर थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू ने उनके फोटो और एक युवती के फोटो एडिट कर पोस्टर छपवाए। आरोप है कि बीती 14 अगस्त को उक्त पोस्टर गांवों में बांटें गए। हिस्ट्रीशीटर राहुल कालू ने उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। रवि वाल्मीकि ने बताया कि साढ़े तीन साल पूर्व भी उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर अनुसार राहुल उर्फ कालू निवासी ब्रजविहार कॉलोनी मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।