फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against 23 people including parents and brother for cheating of 32 lakh rupees

Ghaziabad News: 32 लाख की ठगी के आरोप में माता-पिता व भाई समेत 23 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 23 people including parents and brother for cheating of 32 lakh rupees
खोड़ा। थानाक्षेत्र के संगम पार्क स्थित मकनपुर निवासी शशि ने अपनी मां संतोष देवी, पिता सोहनलाल और भाई जितेंद्र समेत 23 लोगों पर प्लाट दिलाने के बहाने 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने परिवार वालों पर बातों के जाल में फंसाकर रुपये हड़पने और पति के पुश्तैनी मकान को बिकवाने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में शशि ने बताया कि वर्ष 2018 में मां संतोष देवी, पिता सोहनलाल और भाई जितेंद्र ने उन्हें मकनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्लाट के बारे में बताया जो कविनगर निवासी मनोज कुमार माहेश्वरी का था। 44 लाख रुपये में प्लाट दिलाने का भरोसा दिलाया। यहां तक कि माता-पिता ने उनके पति का पुश्तैनी मकान बेचने तक की सलाह दे डाली, लेकिन उनके पति ने इससे इन्कार कर दिया। बताया कि पति से बातचीत के बाद एक प्लाट नंबर सात खरीदने के लिए हामी भरी। इसके बाद उन्होंने प्लाट मालिक मनोज माहेश्वरी को 12 लाख रुपये देकर नोटरी किया हुआ मुक्तारनामा पति के हक में करा लिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपियों ने प्लाट खरीदने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने पति का पुश्तैनी मकान सहमति से 45 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद आरोपी प्लाट संख्या एक और आठ को खरीदने का झांसा देने लगे और इसके लिए 32 लाख रुपये की बात रखी। उन्होंने दो लाख रुपये नकद और 30 लाख का चेक दे दिया। आरोपितों ने उनके नाम रजिस्ट्री होने का भरोसा दिलाया। बताया कि 27 मार्च 2022 को दिल्ली निवासी आसाराम नाम का व्यक्ति उनके प्लाट पर पहुंचा और संपत्ति को खुर्दबुर्द करना शुरू कर दिया। तब पता चला कि उनके माता-पिता और भाई ने बाकी लोगों के साथ मिलकर उनकी रकम हड़पी और प्लॉट अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से किए गए भुगतान की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed