फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   case filed after miscreants looted cash and idols from a Masoori temple

मसूरी: मंदिर में साधु पर हमला कर चार लोगों ने चंदे के 80 हजार और मूर्तियां लूटीं, केस दर्ज

Sun, 03 Oct 2021 04:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 04:18 PM IST
सार

मसूरी थाना क्षेत्र के गांव सादतनगर इकला में शुक्रवार रात ढाई बजे चार लोगों ने मंदिर में घुसकर 80 हजार रुपये और मूर्तियां लूट लीं। इस दौरान साधु के साथ मारपीट की गई। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
case filed after miscreants looted cash and idols from a Masoori temple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के गांव सादतनगर इकला में शुक्रवार रात ढाई बजे चार लोगों ने मंदिर में घुसकर 80 हजार रुपये और मूर्तियां लूट लीं। विरोध करने पर साधु के साथ मारपीट की। साधु ने दो लोगों को पहचान लिया है। पुलिस ने उन्हें नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना को लेन-देन के विवाद से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


गांव सादतनगर इकला की प्याऊ पर नरमदेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर के साधु बलराम गिरी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे चार लोग मंदिर में आ घुसे। उनसे मंदिर का दरवाजा खुलवाकर उन्होंने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और फिर मारपीट करते हुए मंदिर निर्माण के लिए दान में आए 80 हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा आरोपियों ने दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये, संदूक में रखा माइक, लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति तथा सीता-राम और हनुमान की पत्थर की र्मू्तियां लूट लीं। साधु का कहना है कि उन्होंने दो लोगों को पहचान लिया है। ये इकला निवासी परवीन नागर और डासना निवासी वाहिज हैं। दोनों को नामजद करते हुए साधु ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मंदिर संचालक कमेटी के अध्यक्ष ने साधु पर लगाए आरोप
साधु बलराम गिरी मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। घटना को लेकर गांव के ही कुछ लोगों तथा मंदिर संचालक कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने उन्हीं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मसूरी थाने में दी शिकायत में महेंद्र सिंह ने कहा है कि साधु बलराम गिरी मंदिर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रखते हैं। उन्हें साथ नशाखोरी कराते हैं। नशे में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मंदिर से जा चुके हैं साधु बलराम गिरि
महेंद्र सिंह का कहना है कि बलराम गिरी वर्ष 2019 में मंदिर के पुजारी के तौर पर आए थे, लेकिन कुछ समय बाद वापस चले गए। अभी कुछ समय पहले फिर से आ गए। उनका कहना है कि मंदिर में कोई लूट की घटना नहीं हुई। सिर्फ आपसी विवाद में साधु द्वारा स्थानीय लोगों पर अनाप-शनाप आरोप लगाया गया है।

मारपीट व लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं पर मामले की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- आकाश पटेल, एएसपी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed