{"_id":"6b0090ad9bb395c33c095d52","slug":"carpediem-india-team-won-by-five-wickets-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-102328-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पांच विकेट से जीती कारपेडियम इंडिया की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पांच विकेट से जीती कारपेडियम इंडिया की टीम
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित स्टेडियम में बीआर शर्मा स्पोर्ट्स की ओर से चल रही आयुथ वेदा चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में कारपेडियम इंडिया ने एपीएस नोएडा को पांच विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में कारपेडियम की ओर से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एपीएस नोएडा की टीम 19.1 ओवर में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सत्यजीत ने 19 व गोपाल ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज आयुष ने तीन व सचिन कुमार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कारपेडियम इंडिया की टीम ने मात्र 10.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से प्रशांत ने 37 व वंश मेहरा ने 24 रनों की पारी खेली। एपीएस नोएडा की ओर से गोपाल ने तीन और इमरान ने दो विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथि कृष्ण कुमार शर्मा ने दिया। वहीं, संघर्षपूर्ण पारी खेलने के लिए गोपाल चाहर को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।