{"_id":"66a826067b80ff2da50c7935","slug":"car-thief-arrested-to-plead-in-cases-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-110813-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुकदमों में पैरवी करने के लिए कार चोरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुकदमों में पैरवी करने के लिए कार चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजस्थान की जेल से छूटकर मुकदमों में पैरवी के लिए कार चुराने वाले युवक को लिंक रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में बाइक टैक्सी चलाकर कार को निशाना बनाता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो गाड़ियां बरामद की है। उसके खिलाफ चोरी और अन्य अपराध के 11 मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि लिंक रोड थाने की टीम ने प्रदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तुर्किया वासी थाना रेवाड़ी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। वह महाराजपुर कट के पास चेकिंग के दौरान तलाशी लेने पर घबराकर अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगा था। उसे टीम ने कुछ दूर पीछा करके दबोच लिया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह राजस्थान में वाहन चोरी के आरोप में तीन बार जेल जा चुका है। उन मुकदमों की पैरवी के लिए कॉलोनी में कई दिन से खड़ी गाड़ियों को चुराता है। पुलिस से बचने के लिए वह दिल्ली के इलाकों में बाइक टैक्सी चलाकर कार को निशाना बनाता है। गाड़ी चोरी करने के बाद वह एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे खड़ी कर देता है। फिर मौका मिलने पर गाड़ी को राजस्थान ले जाकर सस्ते दाम में बेच देता है।
जेल में बंद साथियों से सीखा ताला तोड़ने का तरीका : थानाध्यक्ष प्रीति सिंह ने बताया कि प्रदीप से पूछताछ में पता चला कि उसके दो-तीन साथी राजस्थान की जेल में बंद हैं। उनसे ही कार का ताला तोड़ने का तरीका सीखा था। इतना ही नहीं, इन साथियों के जेल जाने के बाद से वह अकेला ही बाइक टैक्सी चलाकर कार चोरी करने लगा। उससे बरामद एक कार दिल्ली के राजौरी गार्डन से चोरी की गई थी जबकि पुलिस दूसरी कार को ट्रेस कर रही है।