फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   car ran 100 meters after businessman driving it suffered a heart attack

100 मीटर दौड़ी बेकाबू कार: ड्राइविंग कर रहे कारोबारी को आया हार्ट अटैक, पहले बाइक फिर रेलिंग से टकराकर थमी

Fri, 17 Jan 2025 10:20 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 10:20 PM IST
सार

गाजियाबाद में शुक्रवार को एक बेकाबू कार का कहर देखने को मिला। जब ड्राइविंग कर रहे कारोबारी को अचानक से दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान सड़क पर कार 100 मीटर तक दौड़ती रही। कार डिवाइडर फांदकर पहले बाइक फिर रेलिंग से टकराकर थमी।

विज्ञापन
car ran 100 meters after businessman driving it suffered a heart attack
मृतक कारोबारी योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतोष मेडिकल काॅलेज के सामने स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर तक दौड़ती रही। बाद में पता चला कि कार को चला रहे कारोबारी योगेश कुमार ( 52) दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए थे। इसके बाद कार पहले रेलिंग से टकराकर घिसटती रही और फिर डिवाइडर कूदकर दूसरी ओर आ गई। इस तरफ बाइक सवार राहुल को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने पीआरवी के जवानों को बताया कि कार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। अचानक ही यह बेकाबू हुई और रेलिंग से जाकर टकराई। यह देख लोग बुरी तरह घबरा गए। कार पहले रेलिंग से घिसटती रही। इसके बाद तेजी से मुड़ी और डिवाइडर पर चढ़ गई।

विज्ञापन

डिवाइडर पर रखे गमले कार की टक्कर से टूट गए। इसके बाद भी कार रुकी नहीं और डिवाइर को पार कर दूसरी ओर आ गई। इस तरफ बाइक से जा रहे राहुल कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके बाद रेलिंग से टकराकर बंद हो गई।

पीआरवी के जवान योगेश और राहुल को संयुक्त अस्पताल ले गए। कारोबारी योगेश को चिकित्सकों ने मृत बताया और लक्षणों के आधार पर बताया कि मौत की वजह दिल का दौरा हो सकती है। घायल राहुल के दोनों पैर की हड्डियां टूट गई हैं। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कार ने दोनों पैरों को कुचल दिया था।

चिकित्सकों ने बताया है कि कार चालक की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी - पूनम मिश्रा, एसीपी

विज्ञापन

घर से प्रतिष्ठान पर जा रहे थे कारोबारी
पुलिस ने बताया कि वेल्डिंग और स्क्रैप का कारोबार करने वाले योगेश कुमार सुबह आठ बजे शालीमार गार्डन स्थित अपने आवास से निकले थे। वह हापुड़ रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर जा रहे थे। कार की टक्कर से घायल हुए राहुल कुमार शालीमार गार्डन के भोपुरा के निवासी हैं। पीआरवी के जवानों ने बताया कि वह कार को ओवरटेक करते हुए आगे निकले थे। इसके बाद बाइक को कार की टक्कर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed