फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car overturns after hitting divider on service road of NH-9

Ghaziabad News: एनएच-9 की सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider on service road of NH-9
इंदिरापुरम। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर शनिवार रात पौने एक बजे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस बीच इंदिरापुरम आने वाले यातायात वाहनों का जाम लग गया। हादसे में चालक विकास जोशी को चोट लग गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल का इलाज कराया। परिवार के लोग बिना शिकायत के गाड़ी ले गए। वहीं, सुबह दस बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार विकास जोशी दिल्ली की तरफ से इंदिरापुरम की तरफ आ रहा था। एनएच-9 की नीचे वाली लेन पर सेक्टर-64 नोएडा अंडरपास से आगे अचानक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक विकास उसमें फंस गया। लोगों ने दौड़कर तुरंत चालक को बाहर निकाला। इस दौरान दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों का जाम लग गया। सभी लोगों ने मिलकर पलटी गाड़ी को उठाकर सीधा किया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला। इंदिरापुरम पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक का इलाज कराया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चालक ने कोई शिकायत नहीं दी है। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में आग लग गई। सूचना पर वैशाली स्टेशन से गाड़ी को रवाना किया गया। इस बीच नोएडा सेक्टर-58 के फायर स्टेशन से दमकल का गाड़ी के साथ कर्मियों ने आग को काबू किया। नीले रंग की गाड़ी में आग से कोई जनहानि नहीं हुई। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed