फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car hits e-rickshaw, innocent dies

Ghaziabad News: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Car hits e-rickshaw, innocent dies
गाजियाबाद। मेरठ-गाजियाबाद रोड स्थित केडब्ल्यू मॉल के सामने रविवार की दोपहर अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ ई-रिक्शा सवार महिला को तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला की गोद से मासूम सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर नंदग्राम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नंदग्राम क्षेत्र की दीन दयालपुरी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उनकी भाभी अपने तीन वर्षीय बेटे संपूर्ण कुमार को लेकर गुलधर में होने वाले सत्संग में शामिल होने के लिए घर से निकली। ई-रिक्शा में सवार उनकी भाभी जब केडब्ल्यू मॉल के सामने पहुंची तो पीछे से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उनकी भाभी की गोद से तीन वर्षीय संपूर्ण कुमार छिटककर सड़क पर जा गिरा और उनकी भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल मां-बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मासूम संपूर्ण को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है, आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed