{"_id":"64f3917df9b59de9d60c4b0d","slug":"car-garage-caught-fire-due-to-short-circuit-flames-reached-the-top-of-the-building-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2060-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से कार गैराज में लगी आग, बिल्डिंग में ऊपर तक पहुंची लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से कार गैराज में लगी आग, बिल्डिंग में ऊपर तक पहुंची लपटें
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-दो में गणपति रेजीडेंसी अपार्टमेंट के कार गैराज में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने पर गैराज में खड़ी कार भी जल गई। बिल्डिंग में ऊपर तक आग की लपटें उठने से लोगों के होश उड़ गए। आसपास दुकानों के लोगों ने बाहर की तरफ भागकर जान बचाई। अग्निशमनकर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई हताहत नहीं है।
स्थानीय निवासी ने बताया कि गणपति रेजीडेंसी अपार्टमेंट में 32 फ्लैट हैं। भूतल पर बिल्डिंग मालिक ने दुकानें बनाकर किराए पर दी हुई हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार मैकेनिक के गोदाम में कर्मचारी काम कर रहे थे। दुकान में एक कार भी खड़ी थी। कर्मचारी कार के पहिये खोल रखे थे। इस बीच अचानक आग की लपटें तेजी से ऊपर उठने लगीं। किसी तरह मैकेनिक और कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की तरफ दौड़े। अग्निशमन कर्मी ने बताया कि गैराज के गेट पर खड़ी क्रेटा कार के तुरंत दो शीशे तोड़कर उसे पीछे कर आग से बचाया। आग तेजी से फैलने पर अपार्टमेंट में धुआं भर गया। फ्लैटों में रहने वाले लोग सीढि़यों से नीचे की तरफ दौड़े तो कई लोग कमरे का दरवाजा बंद कर ऊपर छत पर पहुंच गए। परेशान और घबराए लोगों ने आग लगने के दौरान बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति बंद करा दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर वैशाली स्टेशन ऑफिसर कुंवर सिंह दो गाड़ियां लेकर टीम के साथ पहुंचे। कर्मियों ने आग पर जल्द काबू पा लिया। आग से पहली और दूसरी मंजिल के फ्लैट की बालकनी, दरवाजे व खिड़की पर लगे शीशे टूट गए।