{"_id":"570141074f1c1b8413c81295","slug":"car-free-day-event-will-prevent-pollution-consortium","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण रोकने को कंसोर्टियम करेगी कार फ्री डे का आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण रोकने को कंसोर्टियम करेगी कार फ्री डे का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
cars
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद व आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद 10 अप्रैल को कार फ्री डे का आयोजन करेगी। कंसोर्टियम ने रविवार को आशियाना उपवन सोसायटी में बैठक कर लोगों से कार फ्री डे में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
दस अप्रैल को राजहंस चौराहे से कार फ्री डे की शुरुआत होगी। कार फ्री डे को सफल बनाने के लिए इंदिरापुरम में बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अभियान से जुड़ें। साथ ही पर्चे बांटकर लोगों से कार पूलिंग करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
कंसोर्टिंयम के पदाधिकारियों का कहना है कि लोगों को कम दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद के अध्यक्ष शरत झा ने बताया कि गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में लोगों को खुद ही जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
10 अप्रैल को 21 हजार पर्चे बांटे जाएंगे। कंसोर्टियम के पदाधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि इलाके की आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों व व्यापारियों से भी अपील की जा रही है कि वह कार फ्री डे में शामिल हों।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के अध्यक्ष टीपी त्यागी, मोहन, केपी त्यागी, अजय शुक्ला, शरत झा, आरिफ खान, राहुल डोगरा, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।