फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car collides with truck parked on NH-24 in khurja four killed and three injured

एक हादसे में तीन पीढ़ी खत्म: NH-24 किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, चार की मौत व तीन घायल; भंडारे में गए थे सभी

Fri, 08 Mar 2024 06:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

खुर्जा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार के अनुसार दिल्ली के कुंडली निवासी परिवार शुक्रवार को पहासू में स्थित नारऊ गांव निवासी रिश्तेदार के यहां आयोजित भंडारे में आए थे। वहां से शाम को करीब चार बजे परिवार के सात लोग एक कार में वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Car collides with truck parked on NH-24 in khurja four killed and three injured
रोते-बिलखते परिजन और सगे संबंधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-34 पर खुर्जा स्थित बौरोली कट के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक के पीछे जा घुसी। इसमें कार सवार वृद्धा, उसका बेटा, बहू और परपौत्र की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार के अनुसार दिल्ली के कुंडली निवासी परिवार शुक्रवार को पहासू में स्थित नारऊ गांव निवासी रिश्तेदार के यहां आयोजित भंडारे में आए थे। वहां से शाम को करीब चार बजे परिवार के सात लोग एक कार में वापस घर लौट रहे थे। जब वह खुर्जा क्षेत्र में बौरोली गांव के पास पहुंचे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार सवार 70 वर्षीय वृद्धा चंद्रकली, उसका 58 वर्षीय बेटा तोताराम, 55 वर्षीय बहू बबीता और पांच वर्षीय परपौत्र पीकू पुत्र पवन की मौत हो गई। इसके अलावा मृतक तोताराम का बेटा पवन, पवन की पत्नी सुषमा और पवन का तीन वर्षीय भतीजा ज्ञान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

तीन वर्षीय ज्ञान की हालत गंभीर 
चिकित्सकों के अनुसार पवन और सुषमा के सिर व कमर में गंभीर चोट हैं। इसके अलावा ज्ञान की आंख फूट गई है, जिसकी हालत गंभीर है। उसको हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed