फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car collides with e-rickshaw while crossing the road, teenager dies

Ghaziabad News: सड़क पार करते समय ई-रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, किशोरी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car collides with e-rickshaw while crossing the road, teenager dies
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में हापुड़ चुंगी पर रेड लाइट होने के बाद ई-रिक्शा जेब्रा क्रॉसिंग से आगे हो गया। इतने में स्वदेशी मार्ग की ओर से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार 15 साल की फिजा की मौत हो गई जबकि उसकी मां व अन्य भाई-बहन घायल हो गए। मौके से कार चालक फरार हो गया। मामले में फिजा की मां अफसाना ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुरादनगर के मलिक नगर की रहने वाली अफसाना का कहना है कि वह बच्चों के साथ ई-रिक्शा से पुराना बस अड्डा से मसूरी की जा रही थीं। हापुड़ चुंगी पर अचानक तेज रफ्तार कार ने आकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उनकी बेटी की मौत हो गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने उन्हें बाहर निकाला इतने में कार चालक फरार हो गया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed