फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car caught fire after colliding with tree in Bulandshahr, youth burnt alive

दर्दनाक: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला युवक, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 21 Nov 2021 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Nov 2021 08:34 AM IST
सार

बुलंदशहर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई, दो युवकों ने कार से कूदकर जान बचा ली, लेकिन कार चला रहा युवक जिंद जल गया। 

विज्ञापन
Car caught fire after colliding with tree in Bulandshahr, youth burnt alive
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा के थाना देहात इलाके में गांव सलेमपुर पहाड़गढ़ी गांव के पास शनिवार देर रात टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में बैठे दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन गाड़ी चला रहा युवक जिंदा जल गया।
विज्ञापन


 थाना शिकारपुर क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बंटू ने बताया कि उनका बेटा आकाश अपने दोस्त वरुण और दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी राहुल (25) पुत्र पप्पी के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। राहुल कार चला रहा था। 
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि सलेमपुर पहाड़गढ़ी गांव के पास कार का टायर का फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोनट से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। राहुल ने सीट बेल्ट पहन रखी थी, इस कारण वह कार से नहीं निकल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की तेज लपट के चलते कोई भी राहुल की मदद के लिए नहीं पहुंच सका। लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार चला रहा युवक बुरी तरह जल चुका था। उसको जटिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवक घायल हैं, जिनको नोएडा के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed