{"_id":"6ae191eebfcf4823990fb9dd","slug":"car-catches-fire-while-in-motion-near-sahibabad-vegetable-market-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने समय रहते बाहर कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने समय रहते बाहर कूदकर बचाई जान
Wed, 28 Oct 2026 11:41 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:41 AM IST
सार
सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन साहिबाबाद के कंट्रोल रूम को बुधवार सुबह 10:33 बजे चार्ली-2 कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास एक कार में आग लगी हुई है।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास बुधवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन साहिबाबाद के कंट्रोल रूम को बुधवार सुबह 10:33 बजे चार्ली-2 कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास एक कार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही प्रभारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दिल्ली निवासी आखिरुद्दीन खान की कार में आग लगी हुई थी। फायर सर्विस यूनिट ने एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर प्रभावी रूप से काबू पा लिया गया और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
विज्ञापन
अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद फायर सर्विस यूनिट वापस फायर स्टेशन के लिए रवाना हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।