फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car catches fire; driver escapes and saves his life

Ghaziabad News: कार में लगी आग, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Car catches fire; driver escapes and saves his life
साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास कार में लगी आग। स्रोत दमकल विभाग
साहिबाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास बुधवार सुबह एक कार में आग लग गई। चालक ने बाहर निकलकर जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने जानकारी दी। फायर स्टेशन साहिबाबाद के नियंत्रण कक्ष को बुधवार सुबह 10:33 बजे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। दमकल कर्मियों ने दिल्ली निवासी आखिरुद्दीन खान की कार में आग लगी देखी। उन्होंने एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि, इस मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है। अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद फायर सर्विस यूनिट वापस फायर स्टेशन के लिए रवाना हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed