फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Can nominate 15 agents for each assembly constituency

Ghaziabad News: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए नामित कर सकते हैं 15 एजेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Can nominate 15 agents for each assembly constituency
गाजियाबाद। मतगणना के दिन हर विधानसभा के लिए 15 एजेंट नियुक्ति किए जा सकते हैं। इसके लिए राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारूप-18 उपलब्ध कराया गया और बताया गया कि जो भी एजेंट जिले से बाहर का होगा उसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना से पहले पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए प्रत्याशियों और प्रत्याशी प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने बैठक की। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए चार जून को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसलिए जरूरी है कि सभी प्रत्याशी या उनके एजेंट सुबह 6:00 बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। उनकी मौजूदगी में स्ट्रांग रूम के ताले खोले जाएंगे। बैठक में गाजियाबाद और बागपत के लोकसभा प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों सहित एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एडीएम एलए शैलेंद्र भाटिया, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एसडीएम मोदीनगर डॉ. पूजा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



41 चक्रों में होगी साहिबाबाद की मतगणना
साहिबाबाद में 1127 मतदान स्थलों के 11 स्ट्रांग रूम हैं जिनकी गणना के लिए दो हॉल होंगे उसमें 15-15 टेबल लगाए जाएंगे। जिसकी गणना 41 चक्रों में होगी। वहीं, गाजियाबाद के 506 मतदान स्थलों के 11 स्ट्रांग रूम जिनकी गणना के लिए एक मतगणना हॉल और 15 टेबल लगाए गए हैं। इसकी मतगणना 37 चक्रों में होगी। इसके अलावा मोदीनगर के लिए 15 टेबल जिसकी मतगणना 28 चक्रों में पूरी होगी। लोनी की मतगणना एक हॉल में 14 टेबल पर होगी जो 38 चक्रों में पूरी होगी। इसके अलावा मुरादनगर के 12 स्ट्रांग रूम जिनकी गणना के लिए एक हॉल, 15 टेबल होंगे जिसकी मतगणना 37 चक्रों में होगी। इसके साथ ही पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की मतगणना हॉल नंबर सात में जिसमें सात टेबल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed