फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Called the builder and demanded a ransom of Rs 10 lakh

Ghaziabad News: बिल्डर से फोन कर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Called the builder and demanded a ransom of Rs 10 lakh
गाजियाबाद। गौतमबुद्धनगर के छपरौला में आवासीय सोसायटी का निर्माण करा रहे बिल्डर सुनील कुमार यादव से अनजान कॉलर ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने वेव सिटी थाना पुलिस और डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सुनील कुमार निवासी गांव बम्हेटा के मुताबिक 10 जून की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान कॉलर की कॉल आई। कॉलर ने खुद को अपराधी बताया और सुनील कुमार यादव से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार कॉलर ने धमकी दी है कि वह तीन-तीन गाड़ियों के काफिले से चलता है, धन बटोर रहा है। बिल्डर और उनके परिवार की पूर्ण जानकारी है। चार-पांच लड़के उसकी निगरानी के लिए लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार पिछले पांच दिनों में छह से सात बार वह कॉल कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी कॉलर का मोबाइल ट्रेस कराया गया है, फिलहाल मोबाइल बंद है, जल्द ही उसकी लोकेशन ट्रेक कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed