{"_id":"6403efb191f405ccf60e8fd6","slug":"call-center-busted-in-ghaziabad-indirapuram-cheated-500-foreigners-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दसवीं पास ने ठगे 12 करोड़: दो दिन पहले ही खोला था कॉल सेंटर, 500 विदेशियों को ऐसे ठगा, अंग्रेजी फर्राटेदार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं पास ने ठगे 12 करोड़: दो दिन पहले ही खोला था कॉल सेंटर, 500 विदेशियों को ऐसे ठगा, अंग्रेजी फर्राटेदार...
Sun, 05 Mar 2023 07:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:01 AM IST
सार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में दो दिन पहले ही कॉल सेंटर खोला था। आरोपियों ने 500 विदेशी लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कॉल सेंटर से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने शुक्रवार को ज्ञानखंड-2 में ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया जहां से विदेशी लोगों को ठगा जा रहा था। सेंटर को 10वीं पास शातिर विजय तलवार चला रहा था।
उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि सॉफ्टवेयर अपडेट और कंप्यूटर की समस्याओं को दूर करने के नाम पर वह और उसका गिरोह 500 विदेशी लोगों से 12 करोड़ की ठगी कर चुके हैं।
पुलिस ने कॉल सेंटर से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी 10वीं-12वीं पास हैं। इन्होंने अंग्रेजी बोलने का कोर्स कर रखा है। ठगी के लिए कॉल करते समय खुद को कंप्यूटर का एक्सपर्ट बताते हैं।
विज्ञापन
विजय तलवार ने पुलिस को बताया कि वह ठगी का यह धंधा लंबे समय से चला रहा है। लोगों के खाते साफ करने के हथकंडे उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से सीखे थे। इसके बाद खुद का गिरोह बना लिया और कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने लगा।

वह नोएडा और दिल्ली में कॉल सेंटर चला चुका है। एडीसीपी अपराध विवेक यादव ने बताया कि विजय और उसके साथी दो साल से ठगी कर रहे हैं। अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस सहित कई देश के लोगों के साथ ठगी की गई है।
एक फीसदी कमीशन देता था
पूछताछ में सरगना विजय तलवार ने बताया कि उसने अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले लड़कों को कॉल करने के लिए रखा था। जिन्हें वह 20 से 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन और ठगी की रकम का 1 प्रतिशत कमीशन इंसेंटिव के रूप में देता है।

इन्हें किया गिरफ्तार
कौशांबी के वैशाली सेक्टर-5 निवासी विजय तलवार (10वीं पास), खोड़ा कॉलोनी के पवन विहार निवासी संजय, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सार्थक, मनमीन सिंह, नई दिल्ली मयूर विहार निवासी मयंक, अभिषेक मित्तल, दिल्ली उत्तमनगर निवासी नोएल, खीरी के गांव पतवाड़ा बड़ा सरखना पूरव पलिया कला निवासी लोकेंद्र सिंह, दिलशाद गार्डन निवासी विपिन उप्रेती, मोहित त्रेहन, नोएडा सेक्टर 120 निवासी प्रशांत, मुरादनगर की गांधी कॉलोनी निवासी आशु त्यागी, इंदिरापुरम न्यायखंड-1 निवासी ध्रुव सिंह और प्रयागराज के राजापुर निवासी आकिब हुसैन को गिरफ्तार किया है।