{"_id":"6967f8eba3a0398c700cd2ce","slug":"cafe-owner-beaten-up-for-not-allowing-alcohol-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14432-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब न पीने देने पर कैफे संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब न पीने देने पर कैफे संचालक को पीटा
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के अर्थला पीर के पास संचालित ब्लैक हाउस कैफे पर पहुंचे दो भाइयों और उनके साथियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नदीम व अन्य लोगों ने शराब न पीने देने पर कैफे संचालक और अन्य कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। मामला 11 जनवरी की रात का है। पुलिस ने 14 जनवरी को कैफे संचालक टीलामोड़ के फर्रूखनगर निवासी समीर मलिक की तहरीर पर एक नामजद और तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में समीर मलिक ने बताया कि अर्थला में उनका कैफे है। 11 जनवरी की रात नदीम, उनके छोटे भाई और तीन-चार अज्ञात लोग कैफे पर पहुंचे। आरोपी वहां बैठकर शराब पीने लगे। जब स्टाफ कर्मियों ने मना किया तब नहीं माने और अभद्रता करने लगे। इसके बाद वह पहुंचे और शराब पीने से रोका। आरोप है कि सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई में कैफे कर्मी सरवन, कोमल, अज्जु व आमिर चोटिल हो गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। टीम उनकी तलाश में जुटी है, जल्द ही हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।