{"_id":"595277194f1c1bad588b4611","slug":"ca-curriculum-will-change-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से बदलेगा सीए का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से बदलेगा सीए का पाठ्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) का पाठ्यक्रम एक जुलाई से बदल जाएगा। सीए के नए पाठ्यक्रम में इंटरेशनल टैक्सेशन का नया पाठ्यक्रम शामिल होगा। वहीं, वैकल्पिक तौर पर कुछ अंतर्राष्ट्रीय विषय के पेपरों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
द चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के एक जुलाई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी घोषणा करेंगे। सीए के नए कोर्स में कॉमन प्रोफिसिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के स्थान पर फाउंडेशन कोर्स लागू होगा। 12वीं की परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राएं फाउंडेशन कोर्स में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के बाद चार माह की तैयारी के बाद परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। फाउंडेशन कोर्स के तहत पहली परीक्षा मई 2018 में होगी। सीए बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को पहले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
विज्ञापन
वैश्विक बदलाव को ध्यान में रख तैयार हुआ पाठ्यक्रम
आईसीएआई की गाजियाबाद शाखा के उपाध्यक्ष पुनीत सकुजा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सीए की बढ़ती मांग और बदलाव को ध्यान में रखकर नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। आईसीएआई के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री इसकी घोषणा करेंगे।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन कोर्स के नए पेपर में दो विषय संबंधी और दो वैकल्पिक पेपर होंगे। विषय संबंधी पहला पेपर प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस ऑफ एकाउंटिंग (100 अंक) और दूसरा पेपर दो भागों में होगा।
पहले भाग में 60 अंका का बिजनेस लॉ व 40 अंक का बिजनेस कारस्पॉंडेंस एंड रिपोर्टिंग का पेपर होगा। दोनों ऑब्जेक्टिव पेपर निगेटिव मार्किंग के होंगे। नए कोर्स में सीपीटी के पुराने विद्यार्थियों को सीपीटी उत्तीर्ण करने के तीन अवसर मिलेंगे।