{"_id":"587e53a74f1c1bd804efe35c","slug":"c-sp-and-the-bjp-in-the-virtual-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल वर्ल्ड में छाए सपा और भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल वर्ल्ड में छाए सपा और भाजपा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चुअल दुनियां में विधानसभा चुनाव छाया हुआ है। सोशल नेटवर्किंग साइड्स फेसबुक, वाट्सअप और ट्वीटर पर मंगलवार सुबह भाजपा प्रत्याशियों की सूची और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मिले साइकिल सिंबल चर्चा में रहे। दोपहर होते-होते महागठबंधन की चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ही महागठबंधन की तस्वीर पर कयास की चर्चा से गर्म रहा।दूसरी ओर साहिबाबाद सीट गाजियाबाद में आम लोगों के साथ वाट्सएप व फेसबुक पर चर्चा का केंद्र रही। सुबह अमरपाल शर्मा की प्रेसवार्ता के बाद उनके कांग्रेस ज्वॉइन करने की खबर फेसबुक पर छा गई।
विज्ञापन
भाजपा की साहिबाबाद सीट शुरू से ही चर्चा के केंद्र में हैं। लोगों की ओर से फेसबुक और वाट्सएप पर कई प्रत्याशियों की संभावनाएं जताई जाती रहीं। लेकिन दिन खत्म होने के साथ ही महागठबंधन फिर से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर छा गया। हर कोई महागठबंधन की तस्वीर साफ होने को लेकर पोस्ट डालता नजर आया।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस की ओर से यूपी विधानसभा चुनावों में चेहरा बनाई गई शीला दीक्षित के बैक फुट पर आने की खबर भी चर्चा के केंद्र में रही।एमएमएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक शहरभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे।
पहले एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से लोगों को मताधिकार के इस्तेमाल को प्रेरित करने के लिए घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं, नुक्कड़ सभाओं के जरिए भी लोगों को मतदान का महत्व समझाया जाएगा।
वहीं 23 जनवरी को कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालने के साथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस बाबत कॉलेज प्राचार्य डा. भीष्म कपूर केनिर्देश में एक बैठक हुई। बैठक में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रकाश चौधरी, डा. राशी द्विवेदी और डा. कामना यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।