फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   C-arm machine out of order; orthopedic surgeries stalled at the Joint Hospital

Ghaziabad News: सीआर्म मशीन खराब, संयुक्त अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन अटके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
C-arm machine out of order; orthopedic surgeries stalled at the Joint Hospital
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में सीआर्म मशीन खराब होने से हड्डियों के ऑपरेशन प्रभावित हो गए हैं। पिछले तीन दिन से मशीन में तकनीकी खराबी है। इसके चलते ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों को हड्डियों की स्थिति देखने में परेशानी हो रही है। रोजाना पांच से सात हड्डी के ऑपरेशन करने वाले अस्पताल में अब एक से दो ऑपरेशन ही हो पा रहे हैं। इससे ऑपरेशन के लिए पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि सीआर्म एक तरह की जांच और चित्रांकन करने वाली मशीन है, जिसकी मदद से ऑपरेशन के दौरान हड्डी की स्थिति और उसके जुड़ाव को देखा जाता है। हड्डी के कई ऑपरेशन में डॉक्टरों के लिए यह मशीन महत्वपूर्ण होती है। इसके खराब होने से ऑपरेशन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और चिकित्सकों को सीमित संख्या में ही ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। इनमें एक चिकित्सक बाह्य रोगी विभाग में मरीज देखते हैं, जबकि दूसरे ऑपरेशन थिएटर में सेवाएं देते हैं। मशीन खराब होने से ऑपरेशन थिएटर की क्षमता प्रभावित हुई है। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए पहले से आने वाले मरीजों को अब निर्धारित समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस:एक
नहीं हो सका ऑपरेशन
आकाश नगर निवासी 52 वर्षीय रेखा को पैर की हड्डी में परेशानी के कारण ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। जांच और अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद मरीज ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन सीआर्म मशीन खराब होने के कारण ऑपरेशन की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। उनके बेटे रोहित के अनुसार उन्हें अब ऑपरेशन की तारीख को लेकर अस्पताल से जानकारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

केस: दो
करना पड़ रहा इंतजारमयूरी विहार निवासी 62 रियाज के हाथ की हड्डी में गंभीर चोट है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। मरीज का उपचार संयुक्त अस्पताल में चल रहा है। मशीन खराब होने के कारण ऑपरेशन के लिए उसे भी इंतजार करना पड़ रहा है। परिजन निजी अस्पताल में इलाज कराने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए सरकारी अस्पताल में मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

----
जल्द ठीक कराई जाएगी मशीन
सीएमएस डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीआर्म मशीन में तकनीकी खराबी की जानकारी संबंधित सीपेक कंपनी को दे दी गई है। कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों से मशीन को जल्द ठीक कराने के लिए कहा गया है। मशीन ठीक होने के बाद हड्डी के ऑपरेशन सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed