फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   C-17 Globemaster reached Hindon Airforce carrying 192 Indians from Sudan

Ghaziabad News: सुडान से 192 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरफोर्स पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
C-17 Globemaster reached Hindon Airforce carrying 192 Indians from Sudan
साहिबाबाद। युद्धग्रस्त सुडान से भारतीयों की सकुशल वापसी को ऑपरेशन कावेरी में बृहस्पतिवार देर रात भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 192 लोगों को लेकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में उतरा। महिलाएं और बच्चों के साथ बुजुर्गों में स्वदेश लौटने का उत्साह नजर आया। एयरलिफ्ट के दौरान एक यात्री की हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें वायुसेना ने ऑक्सीजन सपोर्ट से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ऑपरेशन कावेरी में केंद्र सरकार अभी तक भारतीयों वायुसेना की मदद से दो हजार से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कर चुकी है। वायुसेना का यह अभियान अभी भी चालू है। इसी बीच सुडान से 192 भारतीयों के साथ वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। उनके आने से पहले ही एयरफोर्स के जवानों ने यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था की हुई थी। विमान उतरते ही रनवे पर ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था की गई। एक यात्री की हालत खराब पर उन्हें मेडिकल सुविधा दी गई।
विज्ञापन

वहीं, वायुसेना द्वारा तैनात सैनिक और मेडिकल स्टाफ ने बिना किसी परेशानी के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के बाहर यात्रियों को घर ले जाने के लिए परिवार के लोग मौजूद थे। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यात्रियों को उनके घर ले जाने के लिए परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बुजुर्गों को चलने और उतरने में दिक्कत थी। उनके लिए व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया। वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने 24 घंटे में करीब दस हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारतीयों को सकुशल वतन पहुंचाया।


हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से भरी थी सी-17 ग्लोबामास्टर विमान ने उड़ान:
वायुसेना की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सी-17 विमान ने हिंडन एयरबेस से यात्रियों को लेने के लिए 3 मई को उड़ान भरी थी। 4 मई की तड़के विमान के आने की सूचना वायुसेना के अधिकारियों को दी गई थी। इससे पहले विमान कुछ देर के लिए फ्यूल रिफिलिंग के लिए जेद्दाह में रुका था। उसके बाद अहमदाबाद में यात्रियों को उतारकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed