{"_id":"57af72534f1c1b332dee489a","slug":"by-torrential-rains-submerged-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण उमस के बाद शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत कम मिली और आफत ज्यादा झेलनी पड़ी। इस बारिश से नगर निगम की नाला सफाई की भी पोल खुल गई। करीब एक घंटे जमकर हुई बारिश से गोशाला अंडरपास समेत शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जबरदस्त जलभराव हो गया।
अंडरपास में करीब 7 फीट जलभराव की वजह से शहर फिर दो हिस्सों में बंट गया। यहां से निकलने का प्रयास करने वाले कई वाहन बीच में फंस गए। देर रात तक यहां वाहनों का आवागमन बंद रहा।
नालों की सफाई न होने की वजह से आधे घंटे की बारिश के बाद ही नाले उफनने लगे। बारिश का पानी नालों में जाने की बजाय, सड़कों पर जमा हो गया। बारिश थमने के तीन घंटे बाद तक शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव रहा।
विज्ञापन
अंडरपास में पानी भरने से दो हिस्सों में बंटा शहर
जल निकासी न होने से गोशाला अंडरपास में करीब सात फीट पानी जमा हो गया। इससे शहर दो हिस्सों में बंट गया। लाइनपार क्षेत्र के लोग मुख्य शहर में न पहुंच सके और शहर के लोग लाइनपार क्षेत्र में।
देर रात तक गोशाला अंडरपास में वाहनों का आवागमन बंद रहा। पानी उतरने के बाद अंडरपास से ट्रैफिक संचालन शुरू हो पाया। मूसलाधार हुई बारिश की वजह से पानी का स्तर अंडरपास की छत से महज ढाई-तीन फीट नीचे रहा।
शहर भर में लगा जाम
अंडरपास में वाहनों का आवागमन बंद हो जाने से लाइनपार के लोग एनएच-24 और जीटी रोड से होते हुए मुख्य शहर पहुंचे। ऐसे में जीटी रोड और हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया।
कालका गढ़ी चौक-नेहरू नगर मार्ग की एक लेन जर्जर होने की वजह से इस पर वाहन को आवागमन बंद हो गया। इस लेन का ट्रैफिक भी दूसरी लेन पर आ गया, इससे जाम लग गया। इसके अलावा गांधी नगर में जलभराव के कारण जाम रहा। बस अड्डा, अंबेडकर रोड नवयुग मार्केट रोड पर भी जाम रहा।
इन कालोनियों में हुआ जलभराव
गांधी नगर, नेहरू नगर सेकेंड और थर्ड, अशोक नगर, नवयुग मार्केट, मालीवाड़ा, बजरिया, नंदग्राम, कैला भट्टा, संजय नगर, पटेल नगर, रमतेराम रोड, शास्त्री नगर, विवेकानंद नगर