{"_id":"57effd274f1c1b1e08573cd7","slug":"by-march-next-year-will-appear-clean-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष मार्च तक स्वच्छ दिखने लगेगा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष मार्च तक स्वच्छ दिखने लगेगा अपना शहर
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Clean city
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी और टॉयलेट्स की कमी से जूझ रहा गाजियाबाद मार्च-2017 तक स्वच्छ दिखने लगेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने मार्च 2017 से पहले 63 सामुदायिक और 150 सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूरा कर लेने की दावा किया है। जल्द ही निगम का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने औद्योगिक क्षेत्र और मलिन बस्तियों में 63 स्थान ऐसे चिह्नित किए थे, जहां सामुदायिक शौचालय न होने की वजह से लोग खुले में शौच जाते हैं। निगम अब इन सभी स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहा है। इन 63 टॉयलेट्स में 399 सीटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं निगम ने शहर के प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर 150 सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का टारगेट तय किया गया है। यह टॉयलेट्स ऐसे स्थानों पर बनेंगे जहां लोगों का आवागमन ज्यादा रहता हो। इनमें से निगम ने 24 पब्लिक टॉयलेट्स निर्माण के वर्क ऑर्डर जारी कर इन्हें बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जल्द ही नगर निगम 40 पब्लिक टॉयलेट के टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। प्रताप विहार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन भी एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
रेत मंडी सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया
नगर निगम ने दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया है। इनमें एक नंदग्राम रेत मंडी के पास और संजय नगर सेक्टर-23 में बनाया गया है। महापौर अशु वर्मा ने शनिवार को रेत मंडी नंदग्राम सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। इन शौचालयों को नगर निगम किसी संस्था के सहयोग से संचालित करेगा।
नंदग्राम में सामुदायिक शौचालय बन जाने से रेत मंडी और बाहर से आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
..
स्वच्छ भारत मिशन के टारगेट तय समय पर पूरा करेंगे। शौचालय निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाकर मार्च 2017 तक 63 सामुदायिक और करीब 150 पब्लिक टॉयलेट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। - अशु वर्मा, महापौर