{"_id":"6877fde9c177ad8c2b0310e9","slug":"businessman-shot-for-protesting-against-abuse-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-7509-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कुत्ते के पास से गाड़ी निकालने पर कारोबारी से भिड़ा युवक, गाली-गलौज के बाद व्यवसायी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कुत्ते के पास से गाड़ी निकालने पर कारोबारी से भिड़ा युवक, गाली-गलौज के बाद व्यवसायी को मारी गोली
Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
सार
घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी के अगरौला गांव निवासी धागा फैक्टरी के मालिक प्रवीन बंसल को क्षेत्र के ही रहने वाले ही विक्की बंसल उर्फ थैली ने गोली मार दी। विवाद मंगलवार को उस समय हुआ जब प्रवीन अपने भाई के साथ फैक्टरी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में विक्की के कुत्ते के पास से गाड़ी निकालने की बात पर गाली-गलौज हुई थी। घायल कारोबारी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रवीन बंसल परिवार के साथ अगरौला गांव में रहते हैं। उनका गांव के पास धागा बनाने का कारखाना हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम अरविंद भाई प्रवीन बंसल के साथ कारखाने में थे। इसके बाद वह बाइक से किसी काम से जाने लगे। रास्ते में गांव में रहने वाला विक्की बंसल उर्फ थैली के पिता कुत्ता घुमा रहे थे। बाइक उनके पास से होकर गुजरी। इस दौरान विक्की के पिता ने कारोबारियों को गाली दी। कारोबारियों ने गाली देने का विरोध किया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। विवाद होने पर विक्की बंसल अंदर से असलहा लेकर आया और कारोबारी पर गोली चला दी। गोली प्रवीन बंसल के पैर में लगी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन