फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman murdered to avenge insult, two arrested

Ghaziabad News: अपमान का बदला लेने के लिए की थी कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Businessman murdered to avenge insult, two arrested
खोड़ा। शंकर विहार स्थित रब्बानी मस्जिद के पास बुधवार रात कबाड़ कारोबारी नन्हें की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता जाकिर और उसके पुत्र शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने बाइक खड़ी करने के विवाद और अपमान का बदला लेने के लिए हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रब्बानी मस्जिद के पास रहने वाले जाकिर और उसके बेटे शाकिर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम अंडरपास नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नन्हें आए दिन नाली की सफाई और वहां बाइक खड़ा करने पर झगड़ा करता था। बुधवार को भी झगड़ा हुआ था और नन्हें व उसके पक्ष के लोगों ने उनका काफी अपमान किया था।
विज्ञापन

उसका बदला लेने के लिए दोनों ने नन्हें और उसके बेटे सलमान को चाकू मारा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है। एसीपी ने बताया कि नन्हें के पुत्र आसिफ की तहरीर पर जाकिर और शाकिर समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed