{"_id":"692dea46dca3b4d3110e8ff9","slug":"businessman-dies-in-accident-mother-also-dies-of-shock-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-773086-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे में कारोबारी की मौत, सदमे में मां की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे में कारोबारी की मौत, सदमे में मां की भी गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर अपने फूफा के साथ दिल्ली जा रहे कारोबारी दौलतराम उर्फ रिंकू (43) को रविवार देर रात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दौलतराम की मौत हो गई। उनके फूफा ने दौलतराम के भाई को हादसे की सूचना दी। दिल्ली के नांगलोई से वैन बुक करके गाजियाबाद की ओर निकले परिजनों को रास्ते में हादसे की सूचना मिली। दौलतराम की मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां सुमन अग्रवाल (72) ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों मां-बेटे का नांगलोई स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दौलतराम उर्फ रिंकू निवासी नांगलोई शिवराम पार्क दिल्ली शास्त्रीनगर स्थित लाइंस क्लब में अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह से दौलतराम और उनके फूफा निवासी गांव सिहानी पैदल नासिरपुर फाटक जाने के लिए आरडीसी की ओर से चल दिए। जब दोनों आरडीसी स्थित हाईवे पर पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने दौलतराम को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दौलतराम को कविनगर पुलिस एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साढू राजकुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली ने बताया कि बिजेंद्र कंसल ने दौलतराम की मौत की सूचना उनके छोटे भाई मुकेश को दी। मुकेश व अन्य परिजन रात करीब साढ़े 12 बजे नांगलोई से एक वैन बुक करके गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। इसी दौरान बेटे दौलतराम की मौत की सूचना उनकी मां सुमन अग्रवाल को मिली। राजकुमार ने बताया कि विलाप के दौरान सुमन अग्रवाल की भी जान चली गई। सुमन की मौत के बाद अन्य परिजन वापस आ गए और दो लोग गाजियाबाद गए। दौलतराम का शव मेडिकल परीक्षण के बाद दिल्ली पहुंचा, जहां मां-बेटे का नांगलोई स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। सूचना मिली है कि उनकी मां की भी सदमे में मौत हो गई। घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हादसा कार से होना बताया गया है। जल्द ही कार की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बिंदी का कारोबार करते थे
दौलतराम घर पर ही बिंदी का कारोबार करते थे, जबकि उनके छोटे भाई मुकेश कंसल प्रोविजनल स्टोर चलाते हैं। राजकुमार ने बताया कि दौलतराम शादी समारोह में शामिल होकर नासिरपुर फाटक से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार होने के लिए निकले थे। हालांकि रास्ते में ही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।