{"_id":"5818d73a4f1c1bab31436610","slug":"buses-transported-the-brothers-and-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी बहनें, शुभ मुहूर्त रास्ते में ही बीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी बहनें, शुभ मुहूर्त रास्ते में ही बीता
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैयादूज पर्व पर मंगलवार को मोदीनगर-मुरादनगर में हाईवे पर करीब पांच घंटे जाम लगा रहा। प्रतिवर्ष भैयादूज पर लगने वाले जाम से पुलिस-प्रशासन ने सबक नहीं लिया। जाम के चलते बहनें शुभू मुर्हूत बीतने के बाद देरी से भाइयों को टीका कर सकीं।
विज्ञापन
भैयादूज पर वाहनों की अधिकता के चलते मोदीनगर-मुरादनगर में सुबह से ही हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, इस दौरान वाहन रेंगते रहे। शाम चार बजे के बाद जाम और बढ़ गया। जाम में एंबुलेंस और वीआईपी की गाड़ियां हूटर बजाती रहीं।
विज्ञापन
हालांकि भैयादूज पर जाम के मद्देनजर नगर के सभी कटों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, मगर वाहनों की अधिकता के आगे पुलिस व्यवस्था बौनी नजर आई। रांग साइड से आ रहे वाहनों ने यातायात व्यवस्था और बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
जाम से निबटने के लिए पुलिस अफसरों ने रांग साइड आ रहे वाहनों को साइड में खड़ा कर दिया, इसके अलावा रात करीब नौ बजे वाहनों का दबाव भी कुछ कम हो गया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।
उधर गाजियाबाद में भैयादूज पर मंगलवार को शहर में दिनभर तो यातायात व्यवस्था ठीक रही, मगर शाम होते-होते जाम लगने लगा। एनएच-58, 24, जीटी रोड और अंबेडकर रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारों में भाई-बहन फंसे रहे।
हाईवे पर वाहनों का दबाव जाम की वजह बना। जगह-जगह पुलिस बल तैनात होने के बाद भी वाहन रेंगते नजर आए। शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी वाहनों की तादाद बढ़ने से जाम के हालात रहे।
नासिरपुर फाटक और ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर करीब पौने घंटा जाम लगा रहा। रात 10 बजे के बाद ही यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकी। हालांकि इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने बताया कि वाहनों के दबाव के चलते कई जगह यातायात धीमा हुआ है, लेकिन फुलपैक जाम कहीं नहीं है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही है।
रोडवेज बसें बहनों के लिए बनी सहारा
भैयादूज पर रोडवेज की व्यवस्था बेहतर रही। बसों में सवार होकर बहनें भाइयों को टीका करने पहुंचीं। रोडवेज ने पुराने बस अड्डे से बसों के अतिरिक्त फेरे कराए। मेरठ और बुलंदशहर रूट पर ज्यादा यात्री थे।
भैयादूज पर रोडवेज पर सबसे ज्यादा लोड रहता है। एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि भैयादूज पर बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था। पुराने बस अड्डे पर सुबह से ही मुसाफिरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
चालकों को निर्देश थे कि वह बस भरते ही तुरंत रवाना हो जाएं। इसका फायदा यह रहा कि अड्डे पर भीड़ ज्यादा नहीं हुई। बुलंदशहर और मेरठ डिपो के अधिकारियों से यहां के अधिकारी लगातार संपर्क में थे।
उन्हाेंने बताया कि पुराने बस अड्डे से मेरठ रूट पर 24 और बुलंदशहर रूट पर 35 बसें राउड दि क्लॉक संचालित हुईं। बसों का यह संचालन बुधवार को भी जारी रहेगा।
भाइयों के दीर्घायु होने की कामना
भाई बहन के प्यार और स्नेह का का प्रतीक पर्व भैया दूज मंगलवार को मनाया गया। सुबह से भूखे रह कर बहनों ने भाई को टीका करके सलामती की प्रार्थना की। शाम को तीन बजे से साढ़े चार बजे तक राहु काल को छोड़कर सुबह से शाम तक बहनों ने भाई को तिलक किया।
बहनों ने अपने भाइयों को रोली अक्षत का तिलक लगाकर और गोला देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पंडित विष्णुदत्त सरस ने बताया कि इस त्योहार के साथ भी कई मान्यताएं भी जुड़ी हैं।