{"_id":"590370754f1c1b1035c0df71","slug":"buses-to-run-roadways-to-all-borders-of-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के सभी बार्डरों तक रोडवेज चलाएगा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के सभी बार्डरों तक रोडवेज चलाएगा बसें
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य एवं सड़क परिवहन निगम ने आनंद विहार से नेपाल के सभी बार्डरों के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। फिलहाल, नेपाल के दो बार्डरों के लिए बसें संचालित की जा रही हैं और योजना कि पहले चरण में पांच और बार्डरों को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
इस तरह आनंद विहार से रोडवेज नेपाल के सात बार्डरों तक बसों का संचालन करने लगेगा।इंडो-नेपाल मैत्री बस सेवा की सफलता को देखते परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। पिछले वर्ष नेपाल के पोखरा और महेंद्रनगर के लिए दो एसी बसों का संचालन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
इन दोनों ही बसों में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है, जिसे देखते हुए भारत-नेपाल के सभी बॉर्डरों तक बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई। हालांकि अभी इन बसों का किराया और चलने का समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आरएम पीके बोस ने बताया कि केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, जिस पर मंजूरी मिलते ही आगे ही कार्रवाई की जाएगी। बसों के मिलने के बाद इन्हें संचालन के भारत-नेपाल बार्डर तक कर रूट निर्धारित किए जाएंगे। सभी बसों का संचालन आनंद विहार बस अड्डे से किया जाएगा।