फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bus operators held a meeting to protest against the issues arising with VLTDs.

Ghaziabad News: वीएलटीडी में आ रही समस्याओं के विरोध में बस ऑपरेटरों ने की बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bus operators held a meeting to protest against the issues arising with VLTDs.
गाजियाबाद। पुराने व्यावसायिक वाहनों में वीएलटीडी लगवाने के आदेश के बाद आ रही समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को टूरिस्ट बस ऑपरेटर ने एक बैठक का आयोजन किया। यूनियन के अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से सभी व्यावसायिक वाहनों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई भी ऑथराइज्ड वीएलटीडी डीलर नहीं है। जिस कारण वाहन स्वामी डिवाइस नहीं लग पा रहे हैं। इस वजह से फिटनेस नहीं हो पा रही है और फिर परमिट का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। साथ ही ऑल इंडिया टैक्स भी जमा नहीं हो पा रहा है। इससे वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार ने जल्द ही इस पर संज्ञान नहीं लिया तो ट्रांसपोटर्स की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जयप्रकाश राणा, प्रिंस चौधरी, सरवन कुमार, अरिहंत जैन, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र राणा, अमित त्यागी व सोनवीर चौधरी आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed