फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bus driver hit car on NH 91 in Khurja and many people injured

khurja News : हाइवे पर बस ने मारी टक्कर, कार को घसीटते हुए ले गया ड्राइवर, मासूम समेत छह लोग घायल

Tue, 25 Apr 2023 06:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 06:43 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर में एनएच 91 पर मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार बस ड्राइवर ने कार को टक्कर मारी और घसीटते हुए थोड़ी दूर तक ले गया। 

विज्ञापन
Bus driver hit car on NH 91 in Khurja and many people injured
खुर्जा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच 91 पर अगवाल कट के पास मंगलवार दोपहर को एक हादसा हो गया। अलीगढ़ की ओर से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस के आगे कार फंस गई और घसीटते हुए सड़क किनारे गिर गई। कार सवार दो माह और दो साल के बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ रिश्तेदार के घर जा रहा था पीड़ित परिवार
खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि औरंगाबाद निवासी परिवार अलीगढ़ में अपने एक रिश्तेदार के जा रहे थे। जब कार एनएच-91 पर अगवाल कट के पास आई। तभी खुर्जा नगर के अंदर से निकलकर बाहर आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। इसकी वजह से कार को घसीटते हुए सड़क किनारे ले गई। उस वक्त कार में एक दो माह का अरहान, दो साल का फरहान, 60 साल का फतेह, सलमान, फरीदा और फैमदा घायल हो गए हैं। इसमें फतेह की हालत गंभीर है। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed