{"_id":"56faaea34f1c1bf433f003cb","slug":"bus-collision-killed-woman-riding-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर सोमवार रात बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और दो वर्षीय बच्चा घायल हो गए। टक्कर मारकर आरोपी चालक बस सहित भाग निकला। दंपति दिल्ली से बुलंदशहर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के सिहाना निवासी पवन कुमार पत्नी गायत्री (22) और दो वर्षीय बेटे के साथ सोमवार को बाइक से दिल्ली आए थे। वह रात करीब आठ बजे वापस बुलंदशहर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-24 पर खोड़ा पुलिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गायत्री को सिर पर गंभीर चोट आयी, जबकि पवन ने हेलमेट पहन रखा था, इस कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। उनके बेटे को भी मामूली चोट आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यूपी गेट चौकी प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि हेलमेट की वजह से पवन की जान बच गई। महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत लेकर आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।