फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bursting churn dropped from a height of 15 feet, 'Govinda'

मटकी फोड़ते 15 फीट ऊंचाई से गिरा ‘गोविंदा’

Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bursting churn dropped from a height of 15 feet, 'Govinda'
अन्य - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित आएसएस के मटकी फोड़ कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मटकी फोड़ने चढ़ा एक ‘गोविंदा’ करीब 15 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरा। हादसे में युवक को चोटें आई हैं। उसे तत्काल ही निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया था। इनमें मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कृष्णा नगर में गत्ता फैक्ट्री परिसर में आरएसएस के बाल स्वयं सेवकों द्वारा मटकी फोड़ने केलिए दो टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे हादसा उस समय हुआ जब दोनों टीमें मटकी फोड़ने के लिए पिरामिड बनाने लगीं। इसी दौरान तेजी से ऊपर चढ़ा मुकुल नामक युवक मटकी के काफी करीब पहुंच गया, मगर इसी दौरान वह लड़खड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने रस्सी पकड़ने का प्रयास किया, मगर रस्सी भी हाथ से फिसल गई। देखते ही देखते मुकुल नीचे आ गिरा। घायल मुकुल को लेकर स्थानीय लोग तत्काल ही अस्पताल पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख विपिन त्यागी का कहना है कि हादसे में युवक को मामूली चोट आई हैं। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed