फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulls entered Ramlila Maidan before Ravana Dahan in Ghaziabad

Ghaziabad: रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में घुसे सांड, मचाया उत्पात; अखिलेश ने वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा

Wed, 25 Oct 2023 01:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Oct 2023 01:24 PM IST
सार

रामलीला मैदान में सांडों के घुसते ही वहां सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते दिखे। लगभग 15 मिनट तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मैदान में बेसहारा पशुओं की भिडंत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bulls entered Ramlila Maidan before Ravana Dahan in Ghaziabad
रामलीला मैदान में घुसे सांड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित रामलीला मैदान में सांडों के घुस जाने से अफरातफरी मच गई। रावण के पुतले के पास सांडों ने जमकर उत्पात मचाया। महर्षि मैदान में विजयदशी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आवारा पशुओं का झुंड घुस गया। मैदान में ही आक्रामक गोवंश आपस में भिड़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते दिखे। लगभग 15 मिनट तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मैदान में बेसहारा पशुओं की भिडंत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मैदान में घुसे पशुओं के झुंड ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूपी सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि प्रशासन का कार्य मेलों के लिए न केवल अनुमति देना, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था देखना भी होता है। यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं, तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं। जनता की हिफाजत करना सरकारों का सबसे संवेदनशील कर्तव्य होता है।
विज्ञापन



दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया
दशहरा पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। गोविंदपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के मैदान में श्रीआदर्श रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली सहित कमेटी के लोगों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ हुआ। 

सांसद ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने सभी को क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद राम और रावण की सेना के बीच बैंड बाजा के बीच युद्ध हुआ। काफी देर तक युद्ध चला रहा और अंत में राम की सेना ने रावण की सेना पर विजय हासिल की।  वहां मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच पटाखे की गड़गड़ाहट के साथ रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. अरुण त्यागी, बृजेश कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, विनोद गोस्वामी, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र त्यागी, ललित सचदेवा और अश्वनी आदि सहित कई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed