फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozers run in GT Road and Vijay Nagar

जीटी रोड और विजय नगर में चला बुलडोजर

Thu, 09 Mar 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run in GT Road and Vijay Nagar
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अभियान चलाकर जीटी रोड और विजय नगर से अतिक्रमण हटाया। निगम के प्रवर्तन दस्ते ने जीटी रोड स्थित कोतवाली से ठाकुरद्वारा स्कूल तक और विजय नगर में स्टेशन रोड पर दुकानों के बाहर और नालों के ऊपर किया गया अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई नहीं रुकी। निगम ने अतिक्रमण करने वालों से करीब 2.25 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला।  
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। घंटाघर कोतवाली से प्रवर्तन दस्ता घंटाघर की ओर चला तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। बजरिया मोड़ पर एक रेस्तरां के बाहर अतिक्रमण किए जाने पर निगम ने दुकानदार से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला और अतिक्रमण भी ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर के सामने दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया और अफसरों से नोंकझोंक की, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनकी एक न चली। निगम ने नालों से अतिक्रमण हटा दिया।

उप नगरायुक्त एके गुप्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को जीटी रोड पर 27 सीमेंटेड स्लैब को हटवाकर नाले को कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान 56 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए, 16 कियोस्क, 6 होर्डिंग्स और 18 बोर्ड तोड़े गए।

इस दौरान सीओ सिटी इंद्रपाल सिंह, एसडीएम गजेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी परशुराम, सिटी जोन के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा, गजेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, विजय नगर में नगर निगम के जोनल अधिकारी एसके गौतम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।


इस दौरान दुकानों और घरों के बाहर बड़े-बड़े रैंप बनाकर पाट दिए गए नालों को भी कब्जामुक्त कराया। दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर इस मुख्य मार्ग को खाली कराया गया। यहां भी दुकानदारों और निगम की टीम के बीच जमकर कहासुनी हुई। लोगों ने रैंप तोड़े जाने का विरोध किया, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed