फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozer government demolished houses of poor: Akash Anand

बुलडोजर सरकार ने तोड़े गरीबों के घर : आकाश आनंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer government demolished houses of poor: Akash Anand
साहिबाबाद। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने रविवार को अर्थला में चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश में बुलडोजर की सरकार बोलते हैं, जिसने गरीबों के घर तोड़ने का काम किया। अगर गुंडों के अवैध धंधों पर बुलडोजर चलाते तो ठीक होता। उन्होंने कहा कि भाजपा दस साल से केंद्र में है लेकिन कभी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार पर काम नहीं किया।
विज्ञापन


आकाश ने पेपर लीक मामले में भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 10 साल में शिक्षा तो दूर रोजगार पर काम नहीं कर पाए। आज तीन में से एक ग्रेजुएट बेरोजगार है। सरकारी नौकरी निकलती है तो उसके लिए 90-90 हजार लोग आवेदन करते हैं और उसका पेपर लीक करा दिया जाता है। प्रधानमंत्री देश की गरीबी नहीं मिटा पाए। भाजपा के लोग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटने की बात बोलते हैं। सरकार से कोई यह पूछे कि यह योजना है या गरीबी का स्तर। इतना ही नहीं, सरकार मुफ्त राशन देने में दो लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले मंच पर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी समसुद्दीन राइन, उम्मीदवार नंदकिशोर पुंडीर, जिलाध्यक्ष दयाराम सैन, मंडल कोऑर्डिनेटर सतपाल पेपला, कुलदीप ओके, नरेंद्र, मोहित पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश तोमर ने आकाश आनंद का फूलों की माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसपा ने कभी इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा नहीं लिया
आकाश आनंद ने कहा कि अभी इलेक्टोरल बाॅन्ड के बारे में जो खबर आई, वो सभी ने देखी होगी। इसमें 25 राजनैतिक दलों में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी का नाम नहीं था। बीएसपी ने आज तक एक भी पैसा किसी पूंजीवादी और कंपनी से नहीं लिया है। वो कैसे बोल सकते हैं कि हाथी पर किताबों का बोझ है। बहुजन समाज पार्टी कभी पूंजीपति से पैसे लेकर चुनाव नहीं लड़ती है और न आगे कभी लड़ेगी। ये लेाग बोलते हैं कि बीएसपी कार्यकर्ताओं पर बोझ डालती है। हमारी पार्टी कभी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। हम अपने कार्यकाल के काम को लेकर चुनावी मैदान में उतरते हैं।

रोजगार की बात से धर्म और मंदिर पर आ गए

उन्होंने कहा कि अब बात होती है मंदिर, मस्जिद और धर्म की। धर्म से किसी का पेट न भरा है और न भर पाएगा। जब वह रोजगार नहीं दे पाए तो वह लोगों को भूखा तो रखेंगे नहीं। प्रधानमंत्री के साथ-साथ सभी छोटे-बड़े नेता एक लाइन रटकर बखूबी बोलते हैं कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना चलाई है। कौन सा कालाधन वापस आया? नोटबंदी करके देश के लोगाें की कमर तोड़ दी। आकाश आनंद ने कहा कि सपा के लोग बोलते हैं कि वो आपके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक बार उन्हें मौका देकर देख लिया। वह सिर्फ दूसरे लोगों को टोपी पहनाते हैं, जिस समाज का उन्हें वोट मिला। अब उन पर उत्पीड़न होते देखकर चुप बैठे हैं। वो आपके हक के लिए नहीं बोल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed