फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulanshahr news

549 लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
बुलंदशहर में 549 कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने फिर जोर पकड़ लिया है। चार दिन बाद सभी रिकॉर्ड शनिवार को ध्वस्त हो गए। शनिवार को जनपद में एक ही दिन में 549 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा जटिया चिकित्सालय में तीन महिला संक्रमित की मौत हो गई। जिले में कुल 12,043 संक्रमण के केस हो गए हैं। इसमें 9,121 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 135 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। शेष 2,787 लोग होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
जनपद में 22 अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की उपचार के दौरान मौत हो रही है। अप्रैल में जहां 38 लोगों की मौत की पुष्टि विभाग द्वारा की गई। वहीं, शनिवार को खुर्जा जटिया चिकित्सालय में तीन महिलाओं की मौत होने की पुष्टि विभागीय अफसरों द्वारा की गई। गत पांच दिन से जटिया चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर तहसील क्षेत्र में 177, सिकंदराबाद में 54, लखावटी में 47, अनूपशहर में 38, गुलावठी में 33, अरनियां में 32, शिकारपुर में 25, जहांगीराबाद में 24, बीबीनगर व दानपुर में 23-23, खुर्जा व स्याना में 19-19, ऊंचागांव में 16, डिबाई में आठ, धरपा में छह, पहासू में चार और अगौता क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 3,236 लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान शनिवार को 80 सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 केंद्राें पर 3,236 लोगों ने कोरोना से बचाव को टीका लगवाया। वहीं, कुछ केंद्रों पर एक मई से शुरू होने वाले 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण केंद्र से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed