फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr syana man going to marriage party killed by stabbing knife police probing matter

बुलंदशहर: शादी में जा रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, ये है पूरा मामला

Sat, 11 Feb 2023 02:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Feb 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr syana man going to marriage party killed by stabbing knife police probing matter
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के स्याना में शुक्रवार की देर रात गांव वैराफिरोजपुर में शादी में जा रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पंहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर निवासी युवक संजय शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या कर फरार हो गया। संजय की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर एसपी सिटी ने मौके पर पंहुचकर परिजनों से जानकारी हासिल की व अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि संजय व गांव निवासी महेंद्र के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गयी थी जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया हैं। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed