फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr saint shankar giri murder case convict suraj baba sentenced to life imprisonment read full matter

बुलदंशहर: साधु शंकर गिरी हत्या में दोषी सूरज बाबा को उम्रकैद, दोषी आश्रम में था सेवादार, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 06 Feb 2022 01:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 06 Feb 2022 01:44 AM IST
सार

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह के रूप में वादी मुकदमा गोपाल मुनि शिष्य लखन मुनि, राजेश दास शिष्य शीतलदास, उमा शंकर, शिवओम, डा. नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल क्लर्क प्रियंका, उपनिरीक्षक भगवान स्वरूप शर्मा और निरीक्षक देवकी नंदन को पेश किया गया।

विज्ञापन
Bulandshahr saint shankar giri murder case convict suraj baba sentenced to life imprisonment read full matter
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में गोपाल गिरी आश्रम में 9 फरवरी 2019 की रात में साधु शंकर गिरी की सिर पर लोहे की फूंकनी से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी सूरज बाबा को न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूपशहर ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वितीय ने दोषी करार दिया है। इस मामले में उसे आजीवन कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि दस फरवरी 2019 को नरौरा स्थित गोपाल गिरी आश्रम के साधु लक्ष्मण गिरी नागा बाबा ने तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आश्रम पर करीब एक माह पूर्व साधु शंकर गिरी (50) जो शिव पाताली गिन्नौर आश्रम से प्रतिदिन आते जाते थे। उनकी नौ फरवरी की देर रात में अज्ञात आरोपी ने सिर पर वार कर हत्या कर दी है। उनका शव आश्रम के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी धूनी स्थल से शव को खदेड़ कर पीछे लेकर गए थे। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि साधु की हत्या आश्रम पर रहने वाले सेवादार सूरज बाबा ने की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वारदात से एक दिन पूर्व साधु शंकर गिरी ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की थी। इसी प्रतिशोध में उसने साधु की लोहे की फूंकनी से सिर पर प्रहार कर हत्या की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। न्यायालय ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गवाह हुए पेश
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह के रूप में वादी मुकदमा गोपाल मुनि शिष्य लखन मुनि, राजेश दास शिष्य शीतलदास, उमा शंकर, शिवओम, डा. नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल क्लर्क प्रियंका, उपनिरीक्षक भगवान स्वरूप शर्मा और निरीक्षक देवकी नंदन को पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed