फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr UP News: bulandshahr Poisonous Liquor Case man dies in hospital at meerut all update in hindi today

बुलंदशहर शराब कांड: एक और बुजुर्ग की मेरठ में इलाज के दौरान मौत, कुल संख्या हुई छह, कई गंभीर

Sat, 09 Jan 2021 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jan 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr UP News: bulandshahr Poisonous Liquor Case man dies in hospital at meerut all update in hindi today
बुलंदशहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से एक और ग्रामीण ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब मृतकों की संख्या छह हो गई है। इससे पहले शुक्रवार तक पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अभी 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कई लोगों की हालत ज्यादा नाजुक है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में कुलदीप नामक व्यक्ति अवैध रूप से देसी शराब बेचता है। बृहस्पतिवार को यहां से खरीदी शराब पीने से गांव निवासी सरजीत (45) पुत्र टेकचंद और कलुवा (44) पुत्र नानकचंद, सुखपाल (65) पुत्र फक्कन, सतीश (40) पुत्र रामफूल, पन्नालाल (60) पुत्र रामचरण की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


आज शनिवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भगवत सिंह ने भी दम तोड़ दिया। भगवत सिंह को हालत बिगड़ने पर शुक्रवार रात बुलंदशहर से मेरठ बेहतर इलाज के लिए भेजे गए थे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले एसएसपी ने लापरवाही सामने आने पर कोतवाली प्रभारी सिकंदराबाद दीक्षित कुमार त्यागी, कायस्थवाड़ा चौकी प्रभारी अनोखे पुरी समेत दो बीट सिपाहियों विपिन कुमार और वीरपाल को निलंबित कर दिया है।

आबकारी विभाग के सिकंदराबाद सर्किल इंस्पेक्टर प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही रामबाबू, सिपाही श्रीकांत सोम, सलीम अहमद को भी निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी, उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंदा पटेल और जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी को शासन ने आबकारी आयुक्तालय से संबद्ध कर दिया है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले तस्कर कुलदीप को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

चिनाई मिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे मृतक
मृतकों में कलवा और सरजीत चिनाई का कार्य करते थे। सतीश और सुखपाल मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। पन्नालाल का लड़का यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जहरीली शराब की बिक्री की सूचना देने वालों को मिलेगा पांच हज़ार का इनाम
सिकंदराबाद में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के बाद डीएम रविन्द्र कुमार ने अवैध तरीके से शराब बिक्री व जहरीली/दूषित शराब की बिक्री की सूचना देने वालों को 5 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि उसने 19 पेटी अवैध शराब को नया गांव के जंगल मे फिंकवा दिया था। 

जानकारी होने पर टीम ने मौके से 11 पेटी शराब बरामद की, जबकि 8 पेटी शराब मौके से गायब है। इसी को लेकर डीएम एसएसपी ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों से उक्त शराब की जानकारी देने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed