फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr one woman died under heap of soil during soil digging many injured

बुलंदशहर: मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत, कई जख्मी, पुलिस चला रही बचाव अभियान

Wed, 11 Jan 2023 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

इस हादसे में पांच महिलाएं घायल हो गईं और एक की मौत हो गई। मृतका की पहचान भूलो देवी पत्नी घासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Bulandshahr one woman died under heap of soil during soil digging many injured
मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के ऊंचागांव पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी कुछ महिलाएं बुधवार सुबह 10.00 बजे मांडू गंगा घाट किनारे से पोता मिट्टी निकालने के लिए गईं थीं। मिट्टी निकालने के दौरान ढांग गिरने से महिलाएं उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन


पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चीख-पुकार की आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े और महिलाओं को निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने गांव के लोगों को सूचना दी। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण कसला लेकर पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 5 महिलाओं को निकाल लिया। जिसमें भूली देवी पत्नी घासी की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है और उर्मिला पत्नी सूरज, लज्जा पत्नी नेकचंद , एक किशोर उमेश पुत्र दलीप निवासी गजरौला को बेहोशी की हालत में निकाल लिया गया। अभी जेसीबी के द्वारा मिट्टी को हटाया जा रहा है। महिलाओं की तलाश की जा रही है, सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed